Once Upon a Time in Thomso….
था Thomso का Occasion, हर तरफ हुस्न का ज़लजला
हर कोई लगा था flirting मे, मैं रहता क्यों चुपचाप भला !
थी नई जींस ले नया जोश बालो मे कंघी मार चला
इस छेड़छाड़ की बेला मे, मैं भी होकर तैयार चला
पहुंचा हाईड पार्क तो बैठी दिखी दूर इक चंचला
बैठे उसको देख अकेला मन मे आशा का दीप जला
दिल ये बोला, “संत निशीथ अब चल कर उस पर मारो फाइट
कोई ना जाने कब जल जाये किस्मत की ये ट्युब लाइट”
जाकर बोला, “excuse me I am an IIT student,
if no one is with you here can use me as a supplement.
I would like enjoy thomso, आपको अपने संग लेकर “
नज़र मिलाई, वो मुस्काई, बोली It will be my pleasure.
खुश था बहुत मैं लड़की मिल गई चलो मुझे भी अब तो यार
as obvious लेकर पहुचा पहले उसको ‘अल्पाहार’
जाकर मैने ऑर्डर मारा आइटम एक सस्ता वाला
हाय! उसने तो सारा का सारा मेनु ही मंगा डाला
खैर
निपटे ही थे खा पीकर कि होर्न् बजाती आई एक कार
बोली लगता है डैडी आ गये I have to leave now sorry yaar
बात सुनी उसके जाने की ठंडा पड़ गया सारा जोश
पर जब उसके डैडी को देखा रहे सहे भी उड़ गये होश
काल चक्र की बुरी निगाहे मेरी कुंडली पर बैठी थी
भाई मेरी जिससे आंख लड़ी वो प्रोफेसर की बेटी थी
डाँट के बोले you stupid flirting with my daughter
I will see you tommorow just meet me in my chamber
काँप उठा मै दिल ये चाहा, हाय ज़मी ये फट जाये
खैर मनाओ संत निशीथ कही year repeat न लग जाये
डाँट डाँट कर प्रोफेसर जी दे रहे थे मुझको warning
बात सम्भाली उसने बोली, “डैडी! भैय्या is so helping.”
जाते जाते कह गयी भैय्या टाइम मिले तो घर आना
राखी तो अब बीत चुकी तुम भाईदोज पर आ जाना
माथा ठोंका लगा खींचने गुस्से से अपने ही बाल
बहुत हंसे सब देखने वाले बोले एक और हुआ हलाल!

अरे रे रे
ReplyDeleteअब क्या हुआ, प्रोफेसर की डाँट से लिखना ही बंद हो गया क्या ??